BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभङोल तहसील के कुछ युवकों ने लडभङोल में शौचालय निर्माण हेतु चलाया हस्ताक्षर अभियान और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!


आज हमारे क्षेत्र के कुछ युवकों ने  लडभडोल के  

मेन बाजार में शौचालय निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। शौचालय निर्माण के मुद्दे को लेकर इन युवकों ने बाजार में आए हुए लोगों से शौचालय निर्माण के ज्ञापन पर हस्ताक्षर लिए। इस ज्ञापन पर 200 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस अभियान को चलाने वाले युवकों के नाम है मुनीष कुमार, रवि पराशर, बलवंत ठाकुर, रियाज खान, हैदर अली, जोगिंदर सिंह और अर्जुन बरवाल। शौचालय निर्माण की मांग को लेकर इन्होंने यह ज्ञापन लडभङोल के तहसीलदार के माध्यम से विधायक प्रकाश राणा तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के संदर्भ में लाने के लिए सोंपा। 


गौरतलब रहे कि आज दिन तक हमारे क्षेत्र लडभडोल के
मेन बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं बन पाया है जोकि बेहद शर्मनाक बात है प्रशासन के लिए। दूर से आने वाले लोगों के लिए शौच की मुसीबत हो जाती है।

LADBHAROLNEWS.COM स्थानीय प्रशासन और माननीय विधायक प्रकाश राणा से अपील करता है कि जनता की यह मांग स्वीकार की जाए और लडभङोल में सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाए। धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments