BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की पालमपुर से चंबा जा रही बस पलटी, हादसे में 5 सवारियां हुई घायल!


 पालमपुर :-  से चंबा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई और पलट गई। इस बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है और बाकियों को हल्की चोटें लगी हैं।

बस पलटने के बाद हाईवे किनारे अटकी, बाइक को बचाते हुए पेश आया हादसा!


आज जब यह बस पालमपुर से चंबा जा रही थी इस दौरान चंबा जोत मार्ग पर डुगली में बस पलट गई। बस अनियंत्रित होकर पलट गई और पलटने के बाद हाईवे किनारे अटक गई। अगर बस नीचे गिरती तो जानी नुकसान हो सकता था। सूत्रों के अनुसार बाईक को बचाते हुए यह हादसा पेश आया है।



गनीमत रही कि बस सङक पर पलटने के बाद किनारे पर रुक गई और लोगों की जानें बच गईं। आज से के बाद मोके पर जाम लग गया और वाहनों की आवाज आई ठप्प हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

 महत्वपूर्ण नोट:-   इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments