BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भडोल क्षेत्र के बनांदर में होगा जन मंच का आयोजन। 14 पंचायतों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा।

लड भडोल क्षेत्र के बनांदर में होगा जन मंच का आयोजन। 14 पंचायतों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा।     

                                           

: पाठकगण, जनमंच लोगों की समस्याओं के फोरी निपटारे का मंच है। जन मंच कार्यक्रम का उद्देश्य जरुरतमंद की समस्याओं को घर द्वार पर जाकर सुनना और उनकी समस्याओं का मौके पर हल करना है।


: 7 जुलाई को लड भडोल तहसील की ममाण पंचायत बनांदर मे जन मंच का आयोजन किया जाएगा की अध्यक्षता IPH मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। इस जनमंच के सफल आयोजन को लेकर SDM अमित मेहरा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन कर चुके हैं।

: लड भडोल की 14 पंचायतों की समस्यायो का किया जाएगा निपटारा।

: जनमंच कार्यक्रम के तहत लड भडोल की 14 पंचायते जिनमें ममाण,पीहड,सिमस,रोपडी,बाग,गोलवा,खददर,कथोण,ऊटपुर, लड भडोल, खुडडी,मतेहड,ऊपरीधार,दलेड शामिल है, यहां के निवासियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इन पंचायतों के निवासी 7 जुलाई को अपनी समस्याएं जन मंच में बता सकते हैं।

: जन मंच कार्यक्रम के दौरान    मिलेगी विभिन्न सुविधाएं।

: 7 जुलाई को होने वाले जन मंच के दौरान बसीका नवीस उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र ,इंतकाल ,राशन कार्ड का बनवाना या नवीनीकरण, पेंशन संबंधी समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।




: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अनुसार अब सुनिश्चित किया जाएगा कि जन मंच में केवल जन समस्या ही ली जाए। मांगो को प्राथमिकता नहीं मिलेगी। कार्यक्रम में पहुंची मांगों को अलग रखा जाएगा जिस पर बाजे विचार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन मंच में शामिल होने वाली दिन समस्याओं का मुख्य पर निपटारा नहीं होता है, उन्हें जिला उपायुक्त के पास भेजा जाएगा। अगर इन समस्याओं का हल उपायुक्त के पास नहीं निकलता है तो इन समस्याओं का हल मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा।



: इस जनमंच कार्यक्रम में मांगों पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा जैसे कि सरकारी नौकरी की मांग, स्थानांतरण और न्यायालय में लंबित मामले। इन  मांगों पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा।

: Ladbharolnews.comका स्थानीय जनता से निवेदन है कि इस जनमंच कार्यक्रम में भाग ले और इसे सफल बनाएं।                                         

  Edtior mintu sharma tain 9817742111

Comments