BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

हिम फ्लावर परिवार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र बांटे,


लडभड़ोल:-  (मिन्टू शर्मा )हिम फ्लावर परिवार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल ने मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र बांटे, विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित करके मेरिट प्रमाण पत्र वितरित किए उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रमाण पत्र सत्र 2019 से 2022 तक दसवीं और जमा दो की परीक्षा में अव्वल रहने वाले 120 बच्चों में से 40 बच्चों को मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए जिसमें विद्यालय के होनहार छात्रों सुचिता, आस्था, कार्तिक, रिशव, आदित्य, मुस्कान, पायल,निधि, दिव्य,सारिका,सानिया, सृष्टि,मुस्कान, स्वाति, सेजल, ईशा, सानिया, श्रेया, प्रेरणा , अदिती, किट्टू, कल्पना, योगिता, गुनगुन, कनिका, सुनैना, पिया, अभी, अर्पित,आर्यन,विकास, सौरभ, शिवम, रितिक, अभिसार, दिया, रमन , सचिन, पंकज, मुकुल  को नवाजा गया l इस अवसर बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई , इस मौके पर समस्त हिम फ्लावर परिवार के अनुभवी कर्मठ अध्यापक अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं l
















Comments