BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लाइव वर्चुअल जन संपर्क एक श्रृंखला के तहत बताई श्रम एवं रोजगार विभाग की योजनाएं एसडीएम जोगिन्दर नगर ने श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के माध्यम से किया सीधा जन संपर्क


 जोगिन्दर नगर, 25 अप्रैल-एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने आज लाइव वर्चुअल जन संपर्क एक श्रृंखला के अंतर्गत एपिसोड सात में श्रम एवं रोजगार विभाग की योजनाओं बारे लोगों से लाइव वर्चुअल जनसंपर्क किया। इस बीच जहां श्रम विभाग के माध्यम से चलाई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तो वहीं रोजगार विभाग के माध्यम से कौशल विकास जैसी अन्य योजनाओं बारे जानकारी दी।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि जोगिन्दर नगर उप मंडल में जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लाइव वर्चुअल जन संपर्क एक श्रंृखला नामक कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके माध्यम से चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की न केवल जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है बल्कि योजनाओं से लाभान्वित पात्र लोगों के अनुभव को भी लोगों के बीच रखा जा रहा जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही इस लाइव वर्चुअल जन संपर्क के माध्यम से लोगों के अहम सुझाव एवं समस्याओं पर भी चर्चा की जा रही है।
उन्होने कहा कि इसी श्रृंखला के अंतर्गत सातवें एपिसोड में सरकार द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को जागरूक किया गया। इस बीच रोजगार अधिकारी पधर नीरज शर्मा ने जहां रोजगार विभाग की जानकारी विभिन्न योजनाओं बारे लोगों को जानकारी दी तो वहीं श्रम निरीक्षक मुकुंद शर्मा ने श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के कल्याणार्थ भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी रखी। इस बीच कौशल विकास भत्ता योजना से लाभान्वित सुयेत पाल व अनिल कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किये।
एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा मनरेगा सहित अन्य भवन निर्माण में कार्यरत कामगारों से अपना पंजीकरण बोर्ड में करवाने का आहवान किया ताकि उन्हे इन विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होने कहा कि सरकार ने कामगारों की सुविधा के लिये जोगिन्दर नगर में भवन निर्माण एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय स्थापित किया है जो जल्द ही क्रियाशील हो जाएगा। उन्होने मनरेगा के तहत पंचायत स्तर पर कार्यरत ऐसे सभी कामगारों से अपना नाम बोर्ड में दर्ज करवाने का भी आहवान किया है जिन्होने एक वर्ष में 90 दिन का कार्य पूर्ण कर लिया है।
साथ ही लोगों से भी आहवान किया है कि वे इस परिचर्चा में जुडक़र लाइव वर्चुअल जन संपर्क एक श्रृंखला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

Comments