BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल के पंजालग मे under fourteen वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं हुई समाप्त। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड्ड भडोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने बाजी मारी।

लड भडोल के पंजालग मे under fourteen वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं हुई समाप्त। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड्ड भडोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने बाजी मारी।                                                                 





: आज पंजालग मे अंडर 14 वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं समाप्त हो गई। कैप्टन मदनलाल शर्मा समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे।





 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड भडोल की विजयी रही और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह की टीम रनर रही।





सबकी प्रतियोगिता में राज के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की टीम विजय रही और लागणा की टीम रनर रही।

: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पंडोल स्कूल विनर रहा और लड भडोल की टीम रनर रही।



: खो खो प्रतियोगिता में बाग पंडोल  स्कूल की टीम विजयी रही और पपलोटू स्कूल की टीम रनर रही।




: सांस्कृतिक गतिविधियों में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल प्रथम रहा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की टीम दूसरे स्थान कर रही।


: शतरंज प्रतियोगिता में राज्यकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर  की टीम विजेता रही और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की टीम रनर रही।


: मार्च पास में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल विजयी रहा और अनुशासन में गोलवा स्कूल जीता।

: Ladbharolnews.com की और से सभी  प्रतिभागी विजेता  टीम विशेषकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल को overall best चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता है और आशा करता है कि भविष्य में भी इनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा।



: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल को Overall  Best घोषित किया गया।

Comments