BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपने जनकल्याण कार्य के लिए सुर्खियों में छाया लड भडोल क्षेत्र का हिम युवा जनकल्याण संगठन।

अपने जनकल्याण कार्य के लिए सुर्खियों में छाया लड भडोल क्षेत्र का हिम युवा जनकल्याण संगठन।






: पाठकगण ,लड भडोल का हिम युवा जनकल्याण  संगठन जरुरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करता है। एक बार फिर से अपने जन कल्याणकारी कार्यों के लिए हिम युवा जनकल्याण संगठन सुरखियो में छाने जा रहा है।





: इस बार हिम युवा जन कल्याण संगठन ने क्योंना गांव डाकघर लांगणा तहसील जोगिंदरनगर की सुषमा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मानसिंह को संगठन की ओर से ₹10,000की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।



: Ladbharolnews.com हिम युवा जनकल्याण संगठन के इन कल्याणकारी प्रयासों की भरसक अनुशंसा करता है।



: अगर कोई सज्जन व्यक्ति परोपकारी कार्य हेतू आर्थिक सहायता करना चाहता है तो नीचे दिए गए हिम युवा जनकल्याण संगठन के खाते में पैसे डाल सकता है। आपकी कोशिश किसी जरुरतमंद को राहत दे सकती है। धन्यवाद।


Comments