BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भडोल के हरि गंगा नंदन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे अत्यंत उत्साह से मनाया गया विश्व योग दिवस। स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग आसन।

लड भडोल के हरि गंगा नंदन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे अत्यंत उत्साह से मनाया गया विश्व योग दिवस। स्कूल प्रबंधक  प्यार चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग आसन। 

  

: शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को विभिन्न योगासन, योग मुद्राए , प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने की विधि बताई और उन्हें योग करना सिखाया। बच्चों को योग करने के उचित तरीकों के बारे में समझाया गया                                           




: आज लड भडोल में विश्व योग दिवस की धूम रही। लड भडोल के प्रथम निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया।




: विद्यालय प्रबंधन प्यार चंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में जानकारी दी।



: बच्चों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ विभिन्न योग मुद्राओ को सीखा।



: उन्होंने कहा कि योग ऋषि पतंजलि के अनुसार आत्मा की शुद्धिकरण के लिए मन का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है और मन तभी शुद्ध होगा जब इंसान का तन शुद्ध होगा। योग से व्यक्ति के तन ,मन और आत्मा का शुद्धिकरण होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बच्चों को विभिन्न योगासन से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। बच्चों को योग अपनाने और जंक फूड छोड़ने की सलाह दी गई।



: LADBHAROLNEWS.COM  लड भडोल क्षेत्र के प्रथम और सब से पुराने निजी स्कूल हरि गंगा नंदन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की इस गतिविधि के लिए विद्यालय प्रति विद्यालय प्रबंधन की सराहना करता है। हमारी ओर से आप सब को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो योग को अपने जीवन  मे स्थान दे। योग युक्त जीवन ही रोग मुक्त जीवन है।

Comments

Post a Comment