BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लड भडोल के हरी गंगा नंदन पब्लिक स्कूल में मनाया गया सालाना पुरस्कार वितरण समारोह

 लडभडोल के हरी गंगा नंदन  पब्लिक स्कूल में मनाया गया सालाना पुरस्कार  वितरण समारोह।   

आज लड भडोल क्षेत्र के निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया ।पहले ये समारोह 15 अप्रैल को मनाया जाने वाला था । परन्तु अभिभावकों के  अनुरोध पर फिर इसे 9 मई को आयोजित किया गया ।

खुडडी पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह व उनकी धर्मपत्नी थे समारोह के मुख्य अतिथि 

हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे खुडडी पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन सिंह जी । मोहन सिंह जी खुडडी पंचायत के पूर्व प्रधान थे और वह क्षेत्रवासियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते है ।

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम, मोह लिया सबका मन

समारोह में नन्हें मुन्नो व बडे बच्चों  ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया  और सबका मन  आनंद से भर दिया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रजवालित करके किया ।स्कूल के प्रबंधक प्यार चन्द ठाकुर जी ने मुख्यतिथि को टोपी , शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।12वीं कक्षा  की छात्राओं  ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।9वीं कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की । 10वीं कक्षा की छात्राओं शिवानी और ईशा ने  अति सुन्दर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया ।8वीं कक्षा के लडको ने पर्यावरण बचाओ पर बेहद मार्मिक गीत गाये ।वहीं लडकियों ने गिदधा प्रस्तुत करके समय बान्ध दिया । इसके इलावा अन्य छात्र -छात्राओं  ने देश भक्ति गीत, देश भक्ति नृत्य, नाटी,नाटक , कविताऐं, कृष्ण लीला प्रस्तुत की । नन्हें मुन्नों का जोश काबीले तारीफ था ।

स्कुल के प्रबंन्धक प्यार चन्द ठाकुर जी ने कहा कि उन्हें अभिभावको का सहयोग मिलता आया है । उन्हे उम्मीद है कि आगे भी उन्हे सहयोग मिलता रहेगा ।मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर किया  सम्मानित।                                                                                                                                          आप बीडीयो भी देख सकते है:-
     




फिर मुख्यतिथि जी ने मेधावी छात्र छात्राओं तथा कार्यक्रम में भाग लेने वालो बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।जिनमें दसवीं मे टॉपर रहे गोरव तथा  12वीं में टॉपर रहे पंकज जसवाल प्रमुख नाम है । अन्य मेधावी छात्र- छात्राओं को भी  सम्मानित किया गया ।

Comments

Post a Comment