BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड भडोल में शुक्रवार को निकाली भारतीय जनता पार्टी लोग चुनाव के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा जी के रोड शो जमकर गरजे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता तथा जिला महामंत्री पंकज जमवाल

लड भडोल में  शुक्रवार को निकाली भाजपा लोक चुनाव के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा  के रोड  शो ,जमकर गरजे भाजपा कार्यकर्ता तथा जिला महामंत्री पंकज जमवाल 
         
 लड भडोल में शुक्रवार को रामस्वरूप शर्मा  ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड मार्च किया । उन्होंने लौगो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान श्री रामस्वरूप शर्मा जी के साथ भाजपा के जिला महामंत्री श्री पंकज जमवाल जो, जिला परिषद सदस्य श्री संजीव शर्मा, डिबडैऊँ के कैप्टन कश्मीर सिंह, ऊटपुर पंचायत के उप प्रधान श्री कल्याण सिंह तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।                       

चुनाव के प्रचार के  अंतिम दिन उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा । उन्होंने कहा कि  अगर आप अपने क्षेत्र का अगर देश का विकास चाहते है तो भाजपा का समर्थन किजीए, नरेन्द्र मोदी के साथ चलिए और श्री रामस्वरूप शर्मा को भारी मतो से विजयी बनाइए ।
भाजपा महामंत्री श्री पंकज जमवाल  श्री रामस्वरूप के समर्थन में जम कर गरजे  और आश्वासन दिया कि लोग उन्हें भारी मतों से विजयी बनाऐं । उनका मत तथा विश्वास बेकार नहीं जाएगा ।                                                                 
हमारे विधायक श्री प्रकाश राणा  ने जनता से  अनुरोध किया  कि विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें, श्री रामस्वरूप को विजयी बनाऐं क्योंकि  इस समय राज्य तथा केंद्र में भाजपा ही है ।भाजपा  उनके हिंतो का ध्यान रखेगी ।             अभी हाल में ही हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी श्री रामस्वरूप के पक्ष में प्रचार के लिए मंडी पधारे थे

Comments