BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर के बसाई धार में हुआ हादसा ,चालक समेत हुई सवार 9 महिलाएं घायल

जोगिंद्रनगर के बसाहीधार के पास बुधवार सुबह एक सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में गाड़ी सवार नौ महिलाएं और चालक घायल हो गए हैं. जोगिंद्रनगर के बसाहीधार के पास बुधवार सुबह एक सूमो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में गाड़ी सवार नौ महिलाएं और चालक घायल हो गए हैं.   
       घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के नजदीक टाटा सूमो गाड़ी HP 28 9246 खाई में गिर गई। गाड़ी में नौ महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाओं को चोटें आई हैं। एक महिला को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े व पुलिस और एंबुलेंस को भी हादसे की सूचना दी।

घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं जोगिंद्रनगर में किसी रिश्तेदार के घर गेहूं की कटाई का काम करवाने जा रही थीं। गाड़ी जब बसाही के पास पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और टाटा सूमो खाई में जा गिरी। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला

Comments