BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

एस डी एम बैजनाथ ने ली विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) की बैठक *बैठक में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर दिया जोर, नेचर पार्क निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के भी दिए निर्देश।


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) बैजनाथ, 28 जून 2025 
एसडीएम बैजनाथ एवं विषेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) के अध्यक्ष संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत कार्यालय बीड़ में साडा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में पर्यटन अवसंरचना के विकास तथा पार्किंग सुविधाओं की योजनाओं पर चर्चा की गई वहीं पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट पर अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

एस डी एम बैजनाथ ने साडा क्षेत्र के अंतर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निपटान करने तथा साडा  क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने, अधोसंरचना विकास कार्यो को समयवद्व सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि साडा क्षेत्र में विकास को गति मिल सके।

एसडीएम ने कहा कि साडा क्षेत्र मे नेचर पार्क निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाएगा ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि नेचर पार्क के निर्माण से पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्थान का जल्द सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम महत्वपूर्ण रहेगा तथा इससे आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में घूमने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह करते हुए स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में  लैंडिंग साइट के दोनों ओर पार्किंग प्रतिबंधित करने, सड़कों की मरम्मत करने, पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट में मैट लगाने, सोलर लाइट लगाने, साडा क्षेत्र में प्रवेश द्वार के निर्माण बारे तथा पक्के रास्तों के निर्माण बारे विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में साडा हाउस के पुनर्गठन, नए जोड़े गए पंचायतों/मोहल्लों के प्रतिनिधियों को शामिल करने, विशेष क्षेत्र के विस्तार, पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग और टेकऑफ साइट के सौंदर्यीकरण, बजट आवंटन, प्रकृति पार्क के निर्माण तथा राजस्व सृजन की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि साडा क्षेत्र बीड़ बिलिंग  में पर्यटन और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा प्रस्तावित योजनाओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, साडा के पर्यवेक्षक रणविजय, सदस्य सचिव सहायक नगर नियोजक  निशांत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता दिव्यानी, रेंजर वन अधिकारी अंजना, बीटीएस व टीकेआईएस के पदाधिकारी गण तथा संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Comments