BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

चौंतड़ा विकास खण्ड की 22 पंचायतों में नशा व चिट्टे के विरुद्ध विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जोगिंदर नगर, 21 जनवरी।नशा मुक्त समाज की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विकास खण्ड चौंतड़ा की 22 पंचायतों में आज नशे व विशेष रूप से चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी चौंतड़ा अनुभव तनवर ने बताया कि प्रदेश सरकार तथा उपायुक्त महोदय, जिला मंडी के निर्देशानुसार दिनांक 21 व 22 जनवरी को नशा एवं चिट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 21 जनवरी को चौंतड़ा विकास खण्ड की 22 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि आयोजित ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभाओं के दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की सामाजिक व आर्थिक संरचना को भी कमजोर करता है। विशेष रूप से चिट्टे जैसी घातक नशीली वस्तुओं से युवाओं को दूर रखने पर जोर दिया गया।

खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि जिन पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, उनमें एहजु, कोलंग, बाग, भड़याड़ा, कुठेड़ा, बदेहड़, चौंतड़ा, दलेड़, धार, ढेलू, लांगणा, मैनभरोला, गोलवां, कथोण, खददर, भड़याड़ा बुहला, गलू, पीहड़ बेढ़लू, पीपली, रोपड़ी, सगनेहड़ व सिम्स शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विकास खण्ड की शेष बची पंचायतों में भी 22 जनवरी को इसी अभियान के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना तय है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

Comments