BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई! लडभङोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के छात्र तनिष्क राठौर का हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन!


तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल के प्रसिध निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ के बच्चों ने अपनी क़ाबलियत का लोहा फिर से मनवाया है l इस स्कूल के छात्र तनिष्क राठोर ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है l इस बार कोरोना महामारी के चलते जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा अप्रेल माह में नहीं हुई थी l ये परीक्षा नवम्बर माह की सात तारीख को हुई थी l जिसमे क्षेत्र के कई बच्चों ने भाग लिया था l अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल से मात्र एक छात्र का चयन हुआ है जो भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लड़ भड़ोल की छठी कक्षा का छात्र है l भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा और स्कूल प्रबंधक जितेन शर्मा ने बताया की ये स्कूल के लिए गर्व की बात है की इस बार भी उनके स्कूल के बच्चे का चयन जवाहर नवोदय के लिए हुआ है l उन्होंने कहा की हर साल उनके स्कूल के बच्चों का चयन जवाहर नवोदय और सैनिक स्कूल के लिए होता है l लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते स्थितियां समान्य नहीं थी l स्कूल बंद थे और बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही थी l लेकिन स्कूल के अध्यापकों ने किसी भी सूरत में बच्चों की पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया और स्कूल ने हर साल की तरह इस वर्ष भी बच्चों के लिए जवाहर नवोदय और सेनिक स्कूल की फ्री कोचिंग जारी रखी l  उन्होंने बताया की स्कूल का हमेशा से ये ही ध्येय रहा है की क्षेत्र के बच्चों को गुणवता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाये l स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने स्कूल के छात्र तनिष्क राठोर और उसके माता पिता को उसकी इस उपलव्धि पर बधाई दी है l वहीं स्कूल के छात्र तनिष्क राठोर और उसके माता पिता ने उसकी इस कामयाबी का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है और कहा है की भारती ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लड़ भड़ोल ने इस कोरोना महामारी के दोरान बच्चों को बड़े ही सही तरीके से पढ़ाई के साथ जोड़े रखा और अभिवावकों को भी पढ़ाई के बारे जागरूक बनाये रखा। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से तनिष्क राठोर और उसके परिजनों तथा भारतीय ज्ञानपीठ विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई! हम तनिष्क के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments