राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट
प्रदेश सहित विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के समस्त लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर क्षेत्र के लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का अतुलनीय उद्धारण है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम। यह बात आज विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत ढंढोल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए कही।
इस अवसर पर उन्होंने 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक किशोरी लाल ने इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाने तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्रदान करने के मद्देनजर इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं को प्रदान कर, उन्हें लाभान्वित करना है वहीं उनकी समस्याओं का भी मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा दूरदराज क्षेत्र की इस पंचायत के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं तथा वह ढंढोल पंचायत को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत ढंढोल व आस-पास के विभिन्न गांवों के लोगों की जन-समस्याएं सुनीं तथा शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राप्त हुई अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने ढंढोल गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए गांव निवासी देशराज द्वारा भूमि प्रदान करने पर इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा उनको सम्मानित किया। उन्होंने इस नेक कार्य को जनहित में एक अनुकरणीय पहल बताया और कहा कि ऐसे सहयोग से गांवों के विकास कार्यों को गति मिलती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत ढंढोल जय माला, उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम, खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, खंड विकास अधिकारी लम्बागांव सिकंदर, खंड चिकित्सा अधिकारी दिलावर देओल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अजय सूद, सहायक अभियंता लोक निर्माण राहुल ठाकुर, मिलाप राणा, संसार चंद राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, रवि श्याल, करतार सिंह, राजेश राठौर, प्रीतम, जगदीश चंद, प्रकाश, देश राज राणा, वीरेंद्र राणा सहित गांववासी तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment