BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

21 जून को जहां पूरा विश्व 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, वहीं लड़- भड़ोल के प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने डिग्री कॉलेज लड़-भड़ोल के साथ मिलकर योगा दिवस मनाया।


लडभड़ोल  
(मिंटू शर्मा) 
21 जून को जहां पूरा विश्व 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, वहीं लड़- भड़ोल के प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने डिग्री कॉलेज लड़-भड़ोल के साथ मिलकर योगा दिवस मनाया। इस दिवस में स्कूल के प्रबंधक महोदय श्री बलवंत सिंह ठाकुर, स्कूल प्रिंसिपल श्री रवि कुमार, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रीना देवी, पीईटी अध्यापक श्री मनीष जमवाल साथ ही अन्य शिक्षक और छठी से बारहवीं तक के बच्चों ने मिलकर इस योग दिवस में हिस्सा लिया और कॉलेज में उन्होंने सभी के साथ योग से जुड़े कई आसन भी किए और योग का जीवन में क्या लाभ है उसके बारे में बच्चों को भी अवगत करवाया। महाविद्यालय द्वारा स्कूल के बच्चों को योग के उपरांत रिफ्रेशमेंट में फल वितरित किये गए इन सब के लिए  स्कूल प्रबंधन ने राजकीय महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग व प्रशाशन का विशेष धन्यवाद किया व कहा कि आगे भी वे राजकीय महाविद्यालय के साथ ऐसे अनेक कार्यक्रम आने वाले समय मे करते रहेंगे।

साथ ही प्रबंधक महोदय ने यह भी कहा कि भविष्य में वो और भी जोश से बच्चों को योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे ।










Comments