BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल 20 पंचायतों में गहराए पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में जल शक्ति उपमंडल कार्यालय के घेराव की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। अभियंता देशबंधु शर्मा



लडभड़ोल (मिंटू शर्मा ) हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में लडभडोल क्षेत्र की 20 पंचायतों में गहराए पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में जल शक्ति उपमंडल कार्यालय के घेराव की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। जल शक्ति विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता देशबंधु शर्मा ने बताया  कि लडभडोल उपमंडल के तहत 20 नहीं, बल्कि 17 पंचायतें हैं, और इनमें से अधिकांश पंचायतों, जिनमें उटपुर, सिमस, खदर, ममान, बनांदर, रोपड़ी, पीहड़ बेहडलू, कथोन, गोलवां, बाग, तुलाह, खुड्डी आदि शामिल हैं, में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जल शक्ति विभाग ने बताया कि संबंधित पंचायतों के प्रधानों ने लिखित रूप में इस बात की पुष्टि की है कि उनके क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नियमित है। जल जीवन मिशन के तहत उपमंडल में कुल 7 योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 5 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष 2 योजनाओं का कार्य 80% पूरा हो चुका है, और स्वीकृत निधि की शेष राशि उपलब्ध होते ही इन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अधूरी योजनाओं के तहत आने वाले सभी गांवों को उठाऊ पेयजल योजना तंसाल करसाल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Comments