BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई हो हिम फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडभड़ोल की छात्रा संजना का चयन हुआ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में।


 हिम फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल की छात्रा संजना का चयन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए छात्राओं की अंडर 14 वर्ग में जिला मंडी की ओर से हुआ विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल स्पर्धा में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल की छात्रा संजना ने लड़ भडोल से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपना चयन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करवाने में सफल रही इसके लिए उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं कोच प्यार चंद राणा एवं ज्ञानचंद और अभिभावको   को बधाई व मुबारकबाद दी है  वही  लड़ भडोल जॉन के शारीरिक  शिक्षकों को भी बधाई दी है उन्होंने यह भी कहा कि यह सब संजना की कड़ी मेहनत एवं लगन का परिणाम है साथ ही विद्यालय के कोच प्यार चंद राणा के मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है उन्होंने हिम फ्लावर परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है और यह भी कहा कि विद्यालय इस होनहार छात्रा को सम्मानित भी करेगा

Comments