BREAKING NEWS:

दूसरा समर मेला 2026 🌸

Image
आज दूसरा समर मेला 2026 लडभड़ोल  ग्वाला मे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, रीना, पूनम एवं शमा, लडभड़ोल पंचायत प्रधान, वार्ड पंच ग्वाला, नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। मेले में बच्चों और माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खुशनुमा माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। 🌸🎉  

प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव कुड्ड में मंगलवार को आस्था और उल्लास के साथ दो दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) तहसील क्षेत्र के पावन स्थल, प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव कुड्ड में मंगलवार को आस्था और उल्लास के साथ दो दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पारंपरिक मेले का शुभारंभ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग,दिल्ली से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुरेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ में भाग लेकर किया। मुख्यअतिथि ने न केवल मंदिर में शीश नवाया बल्कि मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से ₹4200 की सहयोग राशि भी भेंट की। साथ ही, उन्होंने मंदिर की प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सीढ़ियों के निर्माण का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा भी की। मेला कमेटी के प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा,"हमारी पूरी कमेटी ने लडभड़ोल क्षेत्र के समस्त युवक मंडलों, महिला मंडलों,व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और प्रत्येक गांव के निवासियों को इस मेले में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा है।"उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और इसे भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए मेले में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।





Comments