BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल महविद्यालय में अर्थशास्त्र व वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यशाला।


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में महविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग और वाणिज्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से “वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रवीण विशिष्ठ और श्री नितिन शर्मा प्रबंधक एस बी आई शाखा बैजनाथ मुख्य वक्ताओं के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान साइबर वित्तीय फ्रॉड से बचने,  वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता और निवेश के महत्व को मुख्य रूप से उजागर किया। इस अवसर पर उन्होंने उक्त विषय पर विद्यार्थियों की व्यावहारिक जिज्ञासाओं व प्रश्नों के समाधान प्रदान किए।  इसके अतिरिक्त  एस बी आई शाखा बैजनाथ की विशेष टीम द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के वित्तीय समावेशन के अंतर्गत जीरो बैलेंस अकाउंट भी खोले। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने इसे विद्यार्थियों के लिए हित्कारती कदम तथा समय की मांग बताया। इस मौके पर वाणिज्य विभाग से डॉ. मुनीष ठाकुर व प्रो. पंकज कुमार ने मुख्य स्रोत व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इसके साथ साथ अर्थशास्त्र विभाग की ओर से प्रो. तिलक शर्मा ने समस्त अतिथियों  के प्रति आभार व्यक्त किया।



Comments