BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल:- हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड भडोल् में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।


लडभड़ोल:- हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड भडोल् में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रिंसिपल श्री विकास उपाध्याय ने की, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और महिलाओं के योगदान की सराहना की l उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर, मैं आपको आपके अथक प्रयासों, आपके शिक्षण, मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अमूल्य त्याग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।आप सभी हमारे स्कूल की रीढ़ हैं और आपकी मेहनत, समर्पण और सहयोग  हम सभी के लिए अमूल्य  है। आपकी भूमिका न केवल शिक्षा में है, बल्कि आप हमारे छात्रों के लिए एक प्रेरणा और मार्गदर्शक भी हैं।मैं आपको आपकी अद्वितीय क्षमताओं, आपके साहस और आपके निस्वार्थ भाव के लिए सलाम करता हूं। आप वास्तव में हमारे स्कूल की शान हैं और मैं आपके साथ काम करने के लिए सम्मानित महसूस करता हूं।इसके बाद, स्कूल की  शिक्षिकाओं ने केक काटकर महिला दिवस मनाया।स्कूल की महिला शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षिकाओं ने अपनी माताओं, बहनों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका ममता ठाकुर ने भी महिला दिवस पर अपने विचार साँझा करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम कर रही हैं,  चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो खेलकूद हो, चाँद पर जाने की बात हो, चाहे राजनिति की बात हो, हर क्षेत्र में महिलाओं की अपनी अलग पहचान हैं कार्यक्रम का समापन स्कूल के प्रिंसिपल विकास उपाध्याय ने किया, जिन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया।" इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ् मौजूद रहा l


Comments