BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल क्षेत्र में गुरु रवि दास जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई।क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ोल के लुहारजोल में तथा ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर ऊटपुर में संत रविदास कमेटी ने श्री गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।


 लडभड़ोल क्षेत्र में गुरु रवि दास जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई।क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ोल के लुहारजोल में तथा ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर ऊटपुर में संत रविदास कमेटी ने श्री गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।                                संत रविदास कमेटी लडभड़ोल के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास के जयंती समारोह के आयोजन किया गया।जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रात्रि कीर्तन के साथ साथ दिन में झंडा रस्म और श्री गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।इस अवसर पर उन्होंने आयोजन कमेटी की तरफ से सभी ग्राम वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज के संदेश के साथ साथ धन्यवाद भी किया।उन्होंने कहा कि देश के महान संत गुरू रविदास ने एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सामाजिक सदभाव,मानवता एवं सेवा का मंत्र पूरे समाज को दिया है, तथा लोगों से उनके इन विचारों को जीवन में अपनाते हुए समाज के उत्थान व कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर चमारूराम, चेतराम, प्रदीप चंद,इंद्रपाल, धनीराम, शिवराम  आदि मौजूद रहे








Comments