BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ग्रामीणों ने घेरा जल शक्ति विभाग लडभड़ोल का कार्यालय चणू द्रोब मे पेयजल संकट जल स्त्रोतों से डोना पड़ रहा पानी।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पानी की बूंद बूंद को तरस रहे चणू द्रोब के लोग क्षेत्र  के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है। की आईपीएच विभाग के ना ही जेई मिलते हैं ना ही  एसडीओ ना ही फोन उठाते हैं ।उनका कहना है कि जेई एसडीओ कब आते हैं उनका कार्यालय के बाहर साइनिंग बोर्ड लगाया जाए। कब बैठते हैं कब नहीं।  हालत यह है कि एक सप्ताह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है।

पेयजल की समस्या से परेशान चणू द्रोब  की  स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग कार्यालय लडभड़ोल के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महीलाओं 

 का कहना है कि रोजाना गांव से दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। महिला मंडल की प्रधान शेषां देवी, रक्षा देवी कमलेश कुमारी रीना देवी सुभद्रा देवी रीहा  चंचला देवी ध्रुबा देवी सपना देवी।उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेताया कि यदि शीघ्र उनके गांव के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो मजबूरन मंडलीय कार्यालय के बाहर बर्तन लेकर घेराव करेंगे।                   STATE HP TV  द्वारा विभागीय अधिकारी को जब इस विषय से अवगत करवाया गया तो उन्होंने कहा  की जो कुड्ड चणू दरोब स्कीम है उसकी मशीनरी खराब पड़ी हुई है जिसे ठीक होने में तीन-चार दिन का समय लगेगा और एक अन्य स्कीम से पानी का आज टैंक भर रहे हैं जिससे शाम को पानी की सप्लाई दे दी जाएगी।

Comments