BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता पिछली बरसात मे क्षतिग्रस्त सड़के भी नहीं सुधरी

 


लडभड़ोल-नेरी-कांडापतन मार्ग पर लडभडोल से तुलाह तक सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं। जिसे विभाग अनदेखा कर रहा हैं। यहां पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होते ही हैं साथ ही चालक और उसके पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति भी घायल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल ने इन गड्ढों को सिर्फ मिट्टी से भर हैं। जो कि हादसे का कारण बढ़ रहा है सड़कों में धूल ही धूल होने के कारण कई बाईक सवार बीमार भी हो रहे हैं। यही हाल लडभड़ोल-सांडापतन मार्ग का हैं। जहाँ विभाग इस मार्ग को पिछली बरसात से सड़क की मरम्मत करना भूल गया है। इस मार्ग में भी जगह-जगह डंगे टूटे पड़े हैं और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। बता दे कि तैण-डिबाडऊँ के बीच ऐसे कई पत्थर हैं जो कभी भी गिर सकते है। इसके अलावा घटोड और भ्रां के बीच भी बुरी हालात हैं। इस मार्ग में कई जगह ब्लैक स्पॉट भी बने हुए है। जिसके पर लोक निर्माक्षतिग्रस्त ण विभाग रोजाना इन्हीं रोड से सफर करता है पर उनको यह चीज दिखाई नहीं दे रही हैं। वही सांडा स्कूल में सडक का सारा पानी जाने से दिवार गिर चुकी हैं। स्थानीय लोगों में विनोद कुमार,संदीप कुमार,राजेश शर्मा,मनोज चौहान,बलराम ठाकुर,बलबीर सिंअह,भीम सिंह ने बताया कि काफी लंबे से सड़क की बदतर हालत है यहां पर हर रोज दर्जनों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। गड्ढे होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क पर पड़े गड्ढों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की गुहार लगाई है ताकि वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने कहा कि लडभड़ोल-सांडापतन की बुरी हालात हैं। इस मार्ग में बहुत सी जगह ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ध्यान नहीं दे रहा हैं।


" इस बारे में लोक निर्माण विभाग जोगिंदरनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि फील्ड स्टाफ को सूचित किया जा रहा है और इस पर कारवाई करने का प्रयास किया जाएगा।"



Comments