BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल परनोट में पेड़ से गिरने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू के गांव परनोट में एक महिला के पेड से गिरने से गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। परनोट निवासी बथेरी देवी पत्नी रतन चंद 52 वर्षीय महिला अपने गांव में ही पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी तो उसी दौरान महिला का पांव फिसल गया और वह पेड़ से नीचे आ गिरी। जिससे महिला की पूरी तरह से टांग टूट गई है और महिला को काफी चोटें आई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांववासी मौके पर पहुंचे और परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां ईएमटी आशुतोष कुमार और पायलट लक्की कुमार ने रास्ते में ही घायल का उपचार शुरू किया और प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिलाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों  द्वारा उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं।

Comments