BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

पिपली पंचायत में थाना प्लौन प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने की पंचायत सभागार में बैठक


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)पिपली पंचायत में थाना प्लौन प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने की पंचायत सभागार में बैठक मकरीडी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली में थाना प्लौन प्रोजेक्ट के उप-महाप्रबंधक विवेक वर्मा तथा उनके साथ आए अन्य अधिकारियों ने  पंचायत सभागार में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। थाना प्लौन प्रोजेक्ट सुचारु रूप से आरम्भ करने के लिए जो भूमि से संबंधित व अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उसी दृष्टि से इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पंचायत प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने जमीन के कम मूल्यांकन को लेकर थाना प्लौन प्रोजेक्ट के उप-महाप्रबंधक से विस्तार से चर्चा की। पिपली पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे व सभी ने प्रोजेक्ट को आरम्भ करने से पहले जो समस्याएं आ रही है। उससे मौजूद अधिकारियों को अवगत करवाया और निवेदन किया कि जो भी लोग इस प्रोजेक्ट से प्रभावित हो रहें हैं। उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उधर थाना पलोहन प्रोजेक्ट के उप महाप्रबंधक विवेक वर्मा ने बैठक के दौरान इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से लोगों को कितना लाभ होगा इस विषय में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होने कहा कि प्रोजेक्ट के लगने से क्षेत्र में काफी प्रगति होती हैं व विकासात्मक कार्यों में कोई कमी नहीं रहती है। बैठक के दौरान थाना पलोहन प्रोजेक्ट के उप-महाप्रबंधक विवेक वर्मा संजीव शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक सिविल,राहुल शर्मा उप-प्रबंधक पर्यावरण व नीता ठाकुर सहायक अधिकारी मौजूद रहीं।




Comments