BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल तहसील कार्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण व जागरूकता संबंधी तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू


लडभड़ोल (  मिंटू शर्मा) तहसील कार्यालय में  
आपदा जोखिम न्यूनीकरण व आपदा जोखिम से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से लडभड़ोल तहसील कार्यालय में सोमवार को समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सदर कानूनगो उपमंडल अधिकारी जोगिंदरनगर सरोजनी देवी और लडभड़ोल तहसील के कार्यालय कानूनगो बुधि सिंह चांगरा की अध्यक्षता में शुरू हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू,ममाण-बनांदर,दलेड तथा भडोल गठित आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के 60 वॉलिंटियरों भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्राधिकरण मंडी से जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने इस कार्याशाला में आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा इस कार्याशाला का आयोजन आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को संवेदनशील बनाने और आपदा के समय बचाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित स्वयंसेवियों को भूस्खलन व आगजनी के समय बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों व किसी भी आपदा के दौरान तुरंत प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्वयंसेवियों को सुरक्षित व भूकंपरोधी भवन निर्माण के अतिरिक्त आपदा के समय प्रथम उपचार के बारे में भी जानकारी प्रदान की। जिसमें सीपीआर अभ्यास, पट्टी बांधना, सांप के काटने पर दिया जाने वाला प्रथम उपचार आदि का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तमाम पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।अमरजीत सिंह ने बहुत ही बारीकियां से आपदा प्रबंधन वह प्रथम उपचार के बारे में लोगों को अवगत करवाया साथ-साथ अभ्यास भी करवाया




Comments