BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बधाई हो लडभड़ोल से संधोल के लिए सीधी बस सेवा शुरू ।

 


लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों के लिए  शुक्रवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद लडभड़ोल क्षेत्र आखिरकार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल से सीधी बस सेवा से जुड़ गया है।  यह जानकारी आज शनिवार हमें जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने दी की आज यह बस के रूट जो चले यह आवाज मैंने विधानसभा सत्र में रखी थी । तब जाकर यह रूट हमें मिले   ।कई वर्षों के इंतजार के बाद सेवा शुरू।अब संधोल तक जाएगी। दूसरी बस, जो दोपहर 12:30 बजे बैजनाथ से चलती थी और लगभग 3 बजे सांढापत्तन पहुंचती थी, अब उसे भी संधोल तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, वापसी यात्रा में लगने वाले समय को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पहले यह बसें सुबह 10:15 बजे और शाम 3 बजे सांढापत्तन से बैजनाथ के लिए रवाना होती थीं, लेकिन अब संधोल तक जाने से इनके समय में बदलाव संभव है, जिसका असर नियमित यात्रियों पर भी पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के लिए राहत ईस नई बस सेवा से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब तक उन्हें संधोल तक जाने के लिए निजी गाड़ियों। पर निर्भर रहना पड़ता था, जो महंगा साबित हो रहा था। अब, सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोग सस्ती और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे।क्षेत्र के लोगों ने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

Comments