BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मुख्यमंत्री के संभावित जोगिन्दर नगर दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन, विभागों को दिए जरूरी दिशा निर्देश


 जोगिन्दर नगर, 14 अक्तूबर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 17 अक्तूबर को संभावित जोगिन्दर नगर प्रवास को लेकर आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर में विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

एसडीएम ने मुख्यमंत्री के आगामी 17 अक्तूबर को प्रस्तावित जोगिन्दर नगर प्रवास को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य मंत्री का विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ-साथ जन सभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम संभावित है। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री के संभावित जोगिन्दर नगर प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र का पहला प्रवास कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के लिए समयबद्ध तैयारियां करने को भी कहा। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस संबंध में भी सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री के जोगिन्दर नगर प्रवास को सफल बनाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Comments