BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भड़ोल महाविद्यालय में रैड रिबन क्लब द्वारा व्याख्यान व रैली का आयोजन


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में रेड रिबन क्लब के द्वारा एचआईवी व एड्स जागरूकता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत श्री शेर सिंह खंड स्तरीय हेल्थ एजुकेटर मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एचआईवी व एड्स के फैलने के कारणों तथा बचाव पर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया है कि हिमाचल प्रदेश में 5764 एचआईवी के रोगी हैं। जबकि पिछले चार वर्षों में 1800 नए एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति तथा 531 एड्स के रोगी पाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इन्फेक्शन का सबसे बड़ा कारण इंजेक्टबल ड्रग्स रहा है। 
कार्यक्रम के दूसरे भाग में रैड रिबन क्लब के द्वारा महाविद्यालय परिसर से स्यूण तक स्वास्थ्य जागरूकता पर रैली का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय के अधिकतर विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य स्रोत व्यक्ति, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रीति, श्रीमती प्यारी ठाकुर, हेल्थ इंचार्ज सैंठी, श्रीमती गीता देवी व श्रीमती मंजू तथा सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग व सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।






Comments