BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में मनाया गया "स्वतंत्रता दिवस"


 राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों. की श्रृंखला का सफलता पूर्वक समापन किया गया । राजनीति विज्ञान व संगीत विभाग के सयुंक्त तत्वाविधान  में आयोजित आज के "स्वतंत्रता दिवस" कार्यक्रम में जहाँ एक ओर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ वहीं "तुमको नमन ऐ नौ जवाने शहीदे वतन"  तथा "जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिडिया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा" जैसे गीतों  के माध्यम से संगीत विभाग के द्वारा अपनी सशक्त उपस्थिती दर्ज की गई । कार्यक्रम शुरुआत राजनीति विज्ञान की विभागा अध्यक्षा डॉ प्रीति के वक्तव्य से हुई । जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला । तत्पश्चचात काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी । जिसमें बी ए तृतीय वर्ष की स्वाति व बी ए द्वितीय वर्ष की पल्लवी संयुक्त रूप से प्रथम, बी ए तृतीय वर्ष की राखी द्वितीय, बी ए द्वितीय वर्ष की कोमल कुमारी व बी ए तृतीय वर्ष  की सुहानी  संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने मे सफल रही । इस अवसर पर प्राचार्य डा संजीव कुमार जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमे अनेकानेक शहीदों और देशभक्तों के बलिदानों से प्राप्त हुई है अतः हमें इसके  मूल्य को पहचानते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करना चाहिए । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज की ।




Comments