BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 03 जून, 2024 से शुरू हो रही है।


राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 03 जून, 2024 से शुरू हो रही है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी जिसका लिंक महाविद्यालय की वेबसाइट http://gcladbharol.ac.in/ पर उपलब्ध है। ज्ञात रहे कि कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दाखिले की प्रक्रिया 03 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मैरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे जबकि द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 03 जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे तथा 06 जून से 15 जुलाई तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों और 20 जुलाई को द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड भड़ोल क्षेत्र तथा उसके आस-पास के इलाकों के सभी इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थियों को महाविद्यालय में नामांकन के लिए उनकी ई-मेल आईडी का होना आवश्यक है। इसके अंतर्गत प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नामांकन ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक है। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि छात्र समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें ताकि उन्हें इससे संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments