BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बिना किसी प्रलोभन, निष्पक्षता के साथ लें मतदान में भाग-मनीश चौधरी स्वीप कार्यक्रम के तहत आईटीआई जोगिंदर नगर में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित, विजेता किए पुरस्कृत


जोगिंदर नगर, 22 अप्रैल-
मतदाता जागरूकता को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आईटीआई जोगिंदर नगर में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता बिना किसी प्रलोभन पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान में भाग लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण हेतु सभी मतदाता जाति, धर्म, समुदाय व क्षेत्र विशेष से ऊपर उठकर निष्पक्षता के साथ मतदान में आपनी भागीदार सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आप सब युवा शक्ति हैं तथा युवाओं के कंधो पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। इसलिए मजबूत लोकतंत्र के लिए एक जून को सभी युवा बढ़-चढक़र मतदान करें। साथ ही अपने परिवारजनों व साथियों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने  का भी आह्वान किया।
साथ ही एसडीएम ने कहा कि कोई युवा 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है, वह आगामी 4 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है।
इस दौरान उन्होंने नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में तनवी पहले, निशा दूसरे व नमीश तीसरे स्थान पर
स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में  कोपा पी ट्रेड की तनवी प्रथम, कोपा की ही निशा द्वितीय तथा मोटर मैकेनिक ट्रेड का नमीश तृतीय स्थान पर रहे । इस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों को क्रमश: ग्यारह सौ, नौ सौ व पांच सौ रुपये का नकद इनाम दिया। साथ ही पांच और प्रतिभागियों को सौ-सौ रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिंदर नगर ई. नवीन कुमारी तथा स्वीप नोडल अधिकारी खजान सिंह भी मौजूद रहे।






Comments