BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा गठित सर्विलेंस टीम दो ने चलाहणु-गोलवां-ऐहजू मार्ग में गोलवां कैचीमौड के पास लडभडोल बैजनाथ जोगिन्दरनगर की ओर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की।


लडभड़ोल :-(मिंटू शर्मा) लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग द्वारा गठित सर्विलेंस टीम दो ने चलाहणु-गोलवां-ऐहजू मार्ग में गोलवां कैचीमौड के पास लडभडोल बैजनाथ जोगिन्दरनगर की ओर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस बारे सर्विलेंस टीम के प्रभारी विजय परमार ने बताया कि लोकसभा चुनावों के चलते आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सर्विलेंस टीम द्वारा यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान देखा जा रहा है कि आचार संहिता के चलते किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री इधर से उधर लाई या ले जाई जा रही है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि उनके साथ सीआईएसएफ के जवान सहित एक कैमरा मैन तैनात किया गया है। जिसके द्वारा सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है और वीड़ियो रिकॉर्ड भी की जा रही है,ताकि चेकिंग अभियान में पारदर्शिता बनी रहे।

Comments