BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभडोल तहसील क्षेत्र के गांव सांडा से लेकर सांडापतन पुल तक सडक को पक्का करने कार्य शुरू किया जाएगा।


 लडभडोल तहसील क्षेत्र के गांव सांडा से लेकर सांडापतन पुल तक सडक को पक्का करने कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके चलते 1 माह तक पूणतः यातायात बन्द रहेगा। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलरिया ने बताया कि सांडा से लेकर सांडापतन पुल तक सडक को पक्का करने का कार्य विभाग शुरू करेगा। जिसके चलते 22 अप्रैल से यह सड़क पूरे एक माह तक बंद रहेगी। उन्होंने इसी दौरान क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क में पक्का करने का कार्य किया जाएगा तो सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

Comments