BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पेंटिंग में मोनिका व सृष्टि तथा रंगोली में गल्र्स स्कूल व जय दुर्गा नर्सिंग कॉजेल विजयी राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दौरान आयोजित हुई स्कूलों व कॉलेजों की रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता


 जोगिन्दर नगर, 01 अप्रैल-राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर मतदान व मतदाता जागरूकता पर आधारित स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के स्कूल वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की सृष्टि पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलू की रिशीता दूसरे तथा डीएवी स्कूल जोगिन्दर नगर के अभिनव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर की मोनिका पहले, जोगिन्दर नगर कॉलेज की ही दीक्षा दूसरे तथा आईटीआई जोगिन्दर नगर की शब्बू तीसरे स्थान पर रहीं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता के स्कूल वर्ग में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर पहले, मांउट मौर्य स्कूल दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलू तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि मेला समिति की ओर से पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।










Comments