BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला में एक बुजुर्ग ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है।

 


लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला में एक बुजुर्ग ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है।प्राप्त सूचना के अनुसार देर रात चुल्ला निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर पर मौजूद था तो,गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।जिस पर उसकी तबीयत बिगड गई,और परिजनों ने 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन को कॉल की।जिस पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों द्वारा बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रात्रि ड्यूटी में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते डॉक्टर ना होने की वजह से सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया।जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।

Comments