BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिंदरनगर पुलिस थाना और चौकी लडभड़ोल , बसी , चौतडां के अंतर्गत 7 दिनों के भीतर जमा करवाएं अपने लाइसेंस धारक हथियार-पुलिस थाना जोगिन्दरनगर के प्रभारी अश्वनी शर्मा




जोगिन्दरनगर / लडभड़ोल (मिन्टू शर्मा):-लोकसभा चुनाव की घोषणा होने और आचार संहिता लागू होते ही आत्म सुरक्षा हेतु हथियार पुलिस थाने और चौकी में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।इस बारे में पुलिस थाना जोगिन्दरनगर के प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव और आचार संहिता के चलते जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोगों को अपने आत्म सुरक्षा के लिए रखें बंदूक को 7 दिन के भीतर जमा करवाने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि ऐसे में क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटनाओं के अंदेशो को देखते हुए सभी लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के दिशा निर्देश जारी हुए हैं।उन्होंने बताया कि जमा करवाने की प्रक्रिया पूर्ण करने की हिदायत दी है।उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने को कहा गया है अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments