BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर खिलाडिय़ों ने किया गरमजोशी से स्वागत एसडीएम जोगिन्दर नगर ने दी बधाई, कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर प्रोत्साहन दिये 21 हजार रूपये


 जोगिन्दर नगर, 20 दिसम्बर-अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल का जोगिंदर नगर पहुंचने पर परम श्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर के धावक व धाविकाओं द्वारा गर्मजोशी व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस बीच सावन बरवाल ने एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के खिलाडिय़ों के साथ अपना अनुभव साझा किया तथा खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढऩे के लिए समर्पण भाव के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल ने परमश्रेष्ठ एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर के पूर्व कोच गोपाल सिंह ठाकुर के साथ एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा व तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा से मुलाकात की।
इस मौके पर एसडीएम ने अंतर्राष्ट्रीय धावक सावन बरवाल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हासिल की उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सावन बरवाल ने जोगिंदर नगर क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सावन बरवाल को भविष्य में एथलेटिक्स के क्षेत्र में देश का नाम ओर भी ऊंचा करने की शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि एथलेटिक्स के अंतर्राष्ट्रीय  खिलाड़ी सावन बरवाल ने पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशियाई हाफ मैराथन प्रतियोगिता में भारत के लिए व्यक्तिगत कांस्य पदक व टीम इवेंट का स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने हांगकांग में आयोजित विश्व स्तरीय मैराथन में भी दुनिया में दसवां रैंक अपने नाम किया, जिससे भारत को एथलेटिक्स में उन्होंने केनिया, इथियोपिया, मोरक्को जैसे देशों की कतार में खड़ा कर दिया है। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सावन बरवाल अपने नाम 20 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं।
कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने सावन बरवाल को दी 21 हजार की प्रोत्साहन राशि
एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जोगिंदर नगर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जीवन ठाकुर ने भी सावन बरवाल का स्वागत किया। उन्होंने उनकी इस उपलब्धि को जोगिन्दर नगर क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि करार दिया तथा इस क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए वे आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेंगे।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सावन बरवाल की इस उपलब्धि के लिए उन्हे 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। साथ ही सावन बरवाल को आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


Comments