BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है


लडभड़ोल :-  (मिंटू शर्मा) प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अनाथ बच्चों एवं अन्य वंचित वर्गों की मदद के लिए कानून बनाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर अनाथ विशेष रूप से सक्षम बच्चे निराश्रित महिलाएं और वृद्ध जनों को सुख आश्रय योजना के माध्यम से व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेसहारा बच्चों के लिए सरकार की बड़ी योजना सुख आश्रय शुरू हो गई है जिसका प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा औपचारिक रूप से मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत इस योजना के पात्र बच्चों को 4.68 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ का वितरित किया गया। इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 48 अनाथ बच्चों को फीस और छात्रावास व्यय के रूप में 15.52 लाख रुपये तथा मासिक व्यय के रूप में 11.52 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 17 अनाथ बच्चों को 7.02 लाख रुपये फीस तथा 4.08 लाख रुपये मासिक व्यय का वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पालक देखभाल एवं प्रायोजन फोस्टर केयर के अंतर्गत 1106 लाभार्थियों को 2.65 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ हस्तांतरित किए।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निकॉन जनहित ऐसी कार्य किया जा रहे हैं जिसका श्रेय प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु को जाता है। साथ हीं यह भी साबित होता है कि प्रदेश सरकार राज्य में अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Comments