BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

भूमि बहने के बाद भी शुरू नहीं हुआ ब्यास का तटीकरण प्रभावित किसानों ने सरकार के प्रति जताया रोष, कहा- राहत के नाम पर मात्र औपचारिकता


 लडभड़ोल  (मिंटू शर्मा)  खड़ीहार पंचायत के डोल व गदियाड़ा के किसानों की करीब 28 हैक्टेयर उपजाउ भूमि बाढ़ में बह जाने के बाद भी ब्यास नदी के तटीयकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। करीब 22 करोड़ की धनराशी पूर्व भाजपा सरकार के समय में फल्ड प्रोटक्शन के तहत स्वीकृत हुए हैं। बावजूद उसके भी किसानों व बागवानों की उपजाउ भूमि को सुरक्षित बचाने के लिए यह कार्य अभी भी ठप्प पड़ा हुआ है।  डोल व गदियाड़ा गांव के प्रभावित किसान मोलक राम, गोपाल बिष्ठ, गोबिंद राम, जानकी देवी, बालम राम, अंजू, सुरेंद्र बिष्ठ, तारा चंद, आंकाक्षा, रोशन लाल और ज्ञान चंद ने बताया कि आठ व नौ जुलाई को ब्यास नदी में अचानक आई बाढ़ से करीब 20 किसान परिवारों की 28 हैक्टेयर भूमि पानी के तेज बहाव में बह गई थी। इस दौरान किसानों के द्वारा रोपी गई फसलों में शामिल हल्दी, अदरक, आम, लीची के सैंकड़ों पौधे भी तबाह हो गए। इससे किसानों को लाखों रूपये का नुकसान पहंुचा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और महज दस से 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर ब्यास नदी के तटीयकरण के कार्य को जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया था  लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य ठप्प पड़ा हुआ है।जोगेंद्रनगर में मानसून सीजन में प्रभावित किसान व बागवानों को सरकार व प्रशासन से मिलने वाली यथासंभव सहायता का फोरी राहत का लाभ दिलाया जा चुका है। पुनर्वास के कार्य अभी भी जारी हैं। खड़ीहार पचंायत में ब्यास नदी के तटीयकरण का कार्य क्यों रफतार नहीं पकड़ पा रहा है। इससे सबंधित विभाग के अधिकारियों से पुनः जवाब तलब किया जाएगा।

कृष्ण कुमार शर्मा, एसडीएम जोगेंद्रनगर।


Comments