BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

महाविद्यालय लड भड़ोल की छात्राओं ने युवा महोत्सव-2023 में तीसरा स्थान किया हासिल


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित युवा महोत्सव 2023 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। ज्ञात रहे कि इस महोत्सव में महाविद्यालय की ओर से प्रो. अनीता शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न टीमों ने रंगोली, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, स्पॉट पेंटिंग, कार्टूनिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में सूजल भारती, वाद विवाद में स्वाति व सूजल भारती, प्रश्नोत्तरी में ऋतिक, हिमांशु और भावना, कार्टूनिंग व पोस्टर मेकिंग में साँवली जबकि स्पॉट पेंटिंग में बनिता ने अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि सभी विद्यार्थियों ने युवा महोत्सव में सराहनीय प्रदर्शन किया तथा रंगोली प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज करके प्रदेश स्तर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों सहित समस्त महाविद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


 

Comments