BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बधाई हो बसाही गांव की होनहार बिटिया तान्या का M.B.B.S. में हुआ चयन।


लडभड़ोल/आज बहुत खुशी की बात है कि (जोगिंदर नगर) के बसाही गांव की होनहार बिटिया तान्या का M.B.B.S. में चयन हो गया है। Neet की परीक्षा में तान्या ने 585 अंक प्राप्त किए हैं।

आज तान्या ने गवर्नमेंट मेडिकल कालेज नहान ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भाग लेते हुए एक नए सफ़र की शुरुआत की है।

बसाही गांववासियों के लिए गौरव की बात है तान्या की यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है ।

लडभड़ोल न्यूज़ की तरफ से तान्या का M.B.B.S. में चयन के लिए समस्त परिवार जनों को बहुत-बहुत बधाई
आशा है कि भगवान की कृपा से तान्या इसी प्रकार आगे बढ़ती रहे व खूब ऊंचाइयां छुए।

लडभड़ोल न्यूज़ की तरफ से तान्या को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
लडभड़ोल से मिंटू शर्मा की रिपोर्ट।



Comments