BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मां चतुर्भुजा मंदिर कमेटी ने मुख्य मंत्री राहत कोष के लिए किया एक लाख रूपये का अंशदान

 


जोगिन्दर नगर, 08 अगस्त-
मां चतुर्भुजा मंदिर कमेटी बसाहीधार उप तहसील मकरीड़ी जोगिन्दर नगर ने मुख्य मंत्री राहत कोष के लिए आज एसडीएम जोगिन्दर नगर के माध्यम से एक लाख रुपये का अंशदान किया।  
एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आपदा की इस घड़ी में सहयोग प्रदान करने के लिए मां चतुर्भुजा मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि मंदिर कमेटी के इस नेक कार्य के चलते प्रदेश में प्राकृतिक आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने में सरकार को सहयोग मिलेगा।
इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान रतन चंद, सचिव नोता राम वर्मा, उप प्रधान शेर सिंह, सदस्य मनोहर लाल व खजान सिंह मौजूद रहे।

Comments