BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बारिश के कारण आई भयंकर आसमानी आपदा से हुई भारी क्षति एवं तबाही के बाद अपनों को मदद पहुँचाने के लिए हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा


 हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बारिश के कारण आई भयंकर आसमानी आपदा से हुई भारी क्षति एवं तबाही के बाद अपनों को मदद पहुँचाने के लिए हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा (रजि),दिल्ली ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल भवन दिल्ली में सभा के सदस्यों ने 5 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेटं किया है।इस दौरान उनके साथ हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष केआर वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सकलानी व उपाध्यक्ष गांधी राणा सचिव प्रीतम सिंह कोषाध्यक्ष अमी चंद जसवाल ऑडिटर प्रताप चंद चौहान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।वही प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा का धन्यवाद किया।आपको बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में मंडी में हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा ने बाढ़ प्रभावित 9 लोगों को 10-10 हजार रुपये की राशि सभा की ओर दी गई थी।सभा के बरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सकलानी ने बताया कि यह सभा पिछले 62 वर्षों से समाज के उत्थान हेतु कार्य करती आ रही है।सभा पहले से ही देश व प्रदेश में आई प्राकृतिक विपदाओं में प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमन्त्री राहत कोष में दान देती रही है।उन्होंने बताया कि सभा द्वारा मण्डी जिले के दूरदराज क्षेत्रों में अभी तक 45 निःशुल्क नेत्र जाँच / चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें हजारों रोगियों ने आँखों की जांच करवाकर लाभ प्राप्त किया है।इन शिविरों में दवाई और गरीब रोगियों को चश्में मुफ्त दिए गए तथा मोतियाबिन्द से ग्रसित अति गरीब 4100 रोगियों के मुफ्त ऑपरेशन करवाकर उनको दृष्टि प्रदान की है।इसके अतिरिक्त सभा गम्भीर बीमारियों से ग्रसित गरीब रोगियों को भी आर्थिक मदद देती रहती है और पालमपुर स्थित रामानन्द गोपाल बाल आश्रम, सलियाना के चार बच्चों के लालन-पालन व पढ़ाई के लिए भी पिछले कई दशकों से वार्षिक आधार पर खर्च वहन कर रही है।



 

Comments