BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक घर-घर होगी मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र के बीएलओ के लिए मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन बारे आयोजित हुई कार्यशाला


 जोगिन्दर नगर, 20 जुलाई-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने तथा अद्यतन के लिए 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर पहुंचकर मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर न केवल मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने का कार्य करेंगे बल्कि पात्र एवं छूटे हुए नागरिकों के नामों को भी मतदाता सूची में दर्ज करेंगे।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर के परिसर में आज बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा तथा जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी एवं सीडीपीओ चौंतड़ा बीआर वर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर बोलते हुए एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन बारे चुनाव आयोग के इस विशेष अभियान को सफल बनाने तथा सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सभी बीएलओ से पूरे समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान वे घर-घर पहुंचकर मतदाता सूचियों के सत्यापन के साथ-साथ इनकी जांच भी करेंगे। उन्होने कहा कि बीएलओ के इस कार्य के चलते न केवल हमारी मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी बल्कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होने बताया की इस विशेष अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर पहुंचकर 1 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं के साथ-साथ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नामों को मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं की सूची बनाने का भी काम करेंगे। साथ ही दोहरे पंजीकृत, मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं को विवरण प्राप्त करने, फोटोयुक्त मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की खराब व धुंधली फोटो का अद्यतन रंगीन फोटो से परिवर्तित करने, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान करने, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करने तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्रित करने जैसे कार्य करेंगे।
तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा ने एक माह तक घर-घर पहुंचकर मतदाता सूचियों की जांच व त्रुटिरहित अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा व नोडल अधिकारी एवं सीडीपीओ चौंतड़ा बीआर वर्मा के अतिरिक्त प्रोग्रामर अनिल कुमार एवं कार्यालय सहायक निर्वाचन मोहन भी मौजूद रहे।



Comments