BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदरनगर/ लडभड़ोल के नये पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने संभाला थाना प्रभारी का कार्यभार।


जोगिंदरनगर/ लडभड़ोल :- पुलिस थाना जोगिंदर नगर में निर्मल सिंह ने संभाला थाना प्रभारी का कार्यभार जोगिंदर नगर पुलिस थाना में निर्मल सिंह ने पुलिस थाना जोगिंदर नगर का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले निर्मल सिंह पुलिस लाइन मंडी में सेवाएं दे रहे थे और साथ ही निर्मल सिंह जिला पुलिस हमीरपुर और विजिलेंस और सीआईडी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जोगिंदर नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने, नशे जैसी गतिविधियों पर नकेल कसना व यातायात नियमों की पालना करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने समस्त जोगिंदर नगर क्षेत्र वासियों से अपील की है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें किसी भी तरह से संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अपना मकान किराए में देने से पहले उनका पंजीकरण पुलिस थाना में अवश्य करवाएं ताकि अपराधिक घटनाओं पर अंकश लगाया जा सके।

Comments