BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंद्रनगर (लडभड़ोल/ जोगिंदर नगर)। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ है।



जोगिंद्रनगर (लडभड़ोल/ जोगिंदर नगर)। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ है। विकास के आधार पर ही अपने प्रतिनिधि को चुनती है।

सांसद प्रतिभा सिंह के भाषण पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में विकास को तरजीह देने की बजाय सांसद प्रतिभा सिंह अपने बेबाक भाषण से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। उसका जवाब आगामी लोकसभा चुनावों में जनता देगी।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 हर माह देने के वायदे को पूरा करने की बजायक्षेत्र की भोलीभाली जनता को बिकाऊ कहने वाली सांसद प्रतिभा सिंह को सत्ता का यह सुख विरासत में मिला है।

मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि विकास करवाने में फिसड्डी साबित हो रही हैं। मंगलवार दोपहर बाद पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार के रहमों कर्म पर चल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अरबों रुपए की सौगातों को अपने विकास की उपलब्धियां बतलाकर कर्मचारियों को भी बरगला रही हैं।

Comments