BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

सराहनीय कार्य! लडभड़ोल के मोरतन के भीम मेहता ने लाखों के गहने लौटा कर पेश की ईमानदारी की मिसाल!


 जी हां! लडभड़ोल के मोरतन के  भीम मेहता ने लाखों के गहने लौटा कर  ईमानदारी की मिसाल पेश की है।प्राप्त सूत्रों के अनुसार रोपड़ी गांव के त्रिलोक चंदेल बैजनाथ से घर की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में महाकाल के समीप इनका एक्सीडेंट हो गया। उसी दौरान भीड़ एकत्रित हुई और भीम मेहता ने प्राथमिक उपचार हेतु अपने वाहन में कुंसल लेकर गए।
कुंसल में छोड़ने के बाद भीम मेहता ने अपने गंतव्य स्थान की तरफ प्रस्थान किया लेकिन उन लोगों का गहनों का बैग इनकी गाड़ी में ही रह गया। जब भी मेहता को इस बात की जानकारी हुई तो इन्होंने इन लोगों का फिर से पता किया और गहनों से भरा हुआ बैग वापस लौटा दिया। यह आभूषण त्रिलोक चंदेल की सुपुत्री के बताए जा रहे हैं। बहरहाल गहने वापस मिलने से त्रिलोक चंदेल और उनका परिवार बेहद खुश है। एक्सीडेंट पीड़ितों का उपचार करवाने हेतु और लाखों के आभूषण वापिस लौटाने के लिए भीम मेहता बधाई के पात्र हैं और उन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  Ladbharolnews की तरफ से भीम मेहता को बधाई और शुभकामनाएं!

Comments