BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बधाई हो आजीविका स्वयं सहायता समूह बाग की संचालिका राजकुमारी ने बनाया चंबा रुमाल, राष्ट्रपति से मिला सम्मान लडभड़ोल का नाम किया रोशन ।

 


जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल  (मंडी)। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान उत्सव में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में तैयार चंबा रुमाल को राष्ट्रपति से सम्मान मिला है। आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने इस रुमाल को बनाया है। स्वयं राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रुमाल पर की गई नक्काशी की सराहना की है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय इस समारोह में देशभर की करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अनूठी हस्तकलाओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

इसमें मंडी जिले के कुल 21 स्वयं सहायता समूहों में शामिल जोगिंद्रनगर की आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने भी अपने घरेलू उत्पादों के साथ शिरकत की। बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रपति को भेंट किया गया। इसमें उनकी ओर से तैयार चंबा रुमाल भी शामिल रहा। चंबा रुमाल 550 रुपये तक बिक रहा है। राजकुमारी मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र चलाकर दो साल से 20 महिलाओं को अनूठी हस्तकला का प्रशिक्षण दिलाया। इसके लिए उन्हें सरकार से साढ़े 22 हजार की प्रोत्साहन राशि भी मिली। संवाद

Comments